आयुर्वेद में तुलसी के पौधों को औषधिक गुणों का खजाना माना गया है।तुलसी के पत्ते का चाय, रस,पाउडर और विभिन्न तरीकों से घरेलू उपचार के रूप में प्रयोग किया जा सकता है।
तुलसी की पत्ती खाने के फायदे (benefits of basil leaves)
tulsi ke fayde in hindi | benefits of basil leaves
- तुलसी विटामिन और मिनरल्स के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
- तुलसी मे मुख्य रूप से विटामिन सी, कैल्शियम, जिंक, आयरन और पाया जाता है।
- तुलसी के पत्ते खाली पेट खाने से आपका आन्तरिक स्वास्थ्य और पेट दोनों को फायदे होगें।
- सुबह तुलसी की पत्ती खाने से इम्युनिटी सिस्टम मजबूत होता है।
- तुलसी की पत्ती मे एन्टी आक्सीजन पाया जाता है जो संक्रमण से लड़कर शरीर को मजबूत बनाता है।
- तुलसी की पत्ती खाने से भूख बढती हैं और गैस की परेशानी दूर होती हैं।
- खुजली होने पर तुलसी की पत्ती पीस कर रस निकाल लें और खुजली वाली जगह पर लगाने से खुजली होना बंद हो जाएगा।
- बच्चों के जुकाम, खाँसी होने पर तुलसी का रस निकाल कर गुनगुना करके पिलाने से जुकाम मे राहत मिलती हैं।
- जुकाम होने पर १५-२० तुलसी पत्ते, ८-१० पदीना की पत्ती थोड़ा सा गुड एक टुकड़ा अदरक आधा चम्मच हल्दी, ३-५ लौंग, एक छोटा टुकड़ा दालचीनी, ४ पिसी काली मिर्च, एक गिलास पानी डालकर उबाल ले। आधा हिस्सा पानी हो जाने पर छान ले तुलसी का ये काढा जुकाम के लिये फायदेमंद होता हैं।
- तुलसी की पत्ती नियमित रूप से सेवन करने पर कीडनी मे पथरी नही होती हैं।
- चेहरे पर मुहासें, झाइयां होने पर तुलसी के पत्ते का रस थ़ोडी सी मिश्वि मिलाकर प्रतिदिन रात मे लगाने से चेहरे की समस्या खत्म हो जाएगी।
खाली पेट तुलसी की पत्ती खाने के फायदे (tulsi ke fayde)
- तुलसी की पत्ती सूजन को कम और तनाव दूर करने में मदद करता है।
- सुबह उठकर तुलसी की पत्ती चबाने से ब्लड शुगर लेबल को कन्ट्रोल रखने में मदद करता है।
- यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है।
- तुलसी की पत्ती खाने से शरीर मे काबोर्हाइड्रेट और सही रहता है।
- तुलसी पाचन तंत्र को मजबूत करने में सहायक होता है। दिल की बिमारी और आस्थमा मे फायदेमंद होता है।
[…] सेहत के दृष्टिकोण से तुलसी के क्या फाय… […]
Accepted