अगर बात करें पंजाबी खाने की तो मक्के की रोटी और साग भला किसे नहीं पसंद है। यह एक ऐसी रेसिपी है जो हर किसी को पसंद है। भारत के हर राज्य में इस डिश को पसंद किया जाता है। और ठंड के मौसम में मक्के की रोटी और साग खाने का अपना अलग ही मजा है।
आज हम बात करेंगे कि पंजाबी साग किस तरह से बनाया जाता है। पंजाबी साग बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए। पंजाबी साग बनाने की विधि।
Table of Contents
पंजाबी साग बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
- सरसो का साग 500 ग्राम
- बथुआ का साग 250 ग्राम
- पालक का साग 250 ग्राम
- लहसुन 8 – 9 कली
- अदरक 1 छोटा टुकड़ा
- हरी मिर्च
- नमक 2 चम्मच
- पानी 1/2 कप
- मक्के का आटा 3 चम्मच
- बारीक कटी हुई प्याज 1 बड़ी प्याज
- देशी घी 2 चम्मच
- टमाटर
पहले तड़का लगाने के लिए तैयारी
- सबसे पहले 1 बारीक कटी हुई प्याज
- 2 चम्मच घी
- बारीक कटा हुआ अदरक
- बारीक कटा हुआ लहसुन
- 1 टमाटर बारीक कटा हुआ
- 1 चम्मच नमक
- 1/2 चम्मच धनिया पाउडर
दूसरा तड़का लगाने के लिए तैयारी
- मक्खन 1 चम्मच
- लहसुन 5 – 6 कली
- 4 – 5 हरी मिर्च को बीच से चीर लें (मिर्च कम या ज्यादा भी कर सकते हैं)
- हींग 1/2 चम्मच
- लाल मिर्च 1
पंजाबी साग बनाने की विधि
सबसे पहले सरसो, पालक और बथुआ के पत्तों को अच्छी तरह से धुलकर काट लें। अब इसे कुकर में डाल कर नमक और पानी डालें तथा मिक्स करें। इसके बाद मध्यम आंच पर पकाये जब तक कि 1 सीटी न आजाये।
एक सीटी लगने के बाद इसे उतार लें औऱ ढक्कन खुलने तक इंतजार करें। जब ढक्कन खुल जाए तो साग में मिर्च लहसुन और अदरक डाल दें। इसके बाद इसे अच्छी तरह से मिक्स करें।
अब अगर आप चाहें तो इसे कड़ाही में निकाल लें नहीं तो कुकर को किसी प्लेट से ढककर 30 से 32 मिनट तक धीमी आंच पर पकाये। ध्यान रखें कि भाप निकलते रहना चाहिए। इसे बीच बीच में चलाते रहिये औऱ साग को इस तरह से दबा दबा कर चलाइये की साग का पेस्ट बना जाये।
अगर पकाते समय आपको लगे कि पानी सूख गया है तो इसमें 1/2 कप गर्म पानी डाल कर मिक्स कर लीजिए। साग बनाते समय इसमें ठंडा पानी नहीं डालना चाहिए।
अब इसमें मक्के का आटा और थोड़ा सा पानी (2 – 3 चम्मच) डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए। साग को इतना पकाइये की इसका डण्ठल अच्छी तरह से गल जाये। इसके बाद इसे उतार लें।
- अब धीमी आंच पर कड़ाही रखें और इसमें घी डालकर गर्म करें।
- घी गर्म होने के बाद इसमें प्याज डालकर कर फ्राई करें जब तक कि प्याज का कलर न चेंज हो जाये।
- इसके बाद अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालकर अच्छे से भून लें।
- अब इसमें नमक, टमाटर और धनिया पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
- इसे थोड़ी देर के लिए ढक दीजिये। जबतक की टमाटर अच्छे से गल न जाये।
- अब इससे साग को डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए और आंच से उतार लीजिए।
अब तड़का देने के लिए पैन में मक्खन डाल कर गर्म कर लीजिए, और इसमें हींग, मिर्च, और लाल मिर्च डालकर तड़का बना लीजिए और तड़के को साग के ऊपर डालकर अच्छे से मिक्स कर दीजिए।
अब आपका स्वादिष्ट पंजाबी साग तैयार है। इसे गरमा गरम मक्के की रोटी के साथ सर्व कीजिए और पंजाबी साग का आनंद लीजिए।