पिज़्ज़ा (pizza) जो की एक इटालियन फ़ूड है, लेकिन हमारे भारत में भी इसे लोग खूब पसंद करते हैं। बच्चे हों या बड़े पिज़्ज़ा पिज़्ज़ा का नाम सुनकर सभी के मुंह में पानी आ जाता है। ऑफिस की पार्टियों में लोग आज कल पिज़्ज़ा का जम के आर्डर करते हैं। वैसे तो पिज़्ज़ा आराम से मिल जाता है और आज के समय में तो इसकी होम डिलीवरी भी आसानी से हो जाती है लेकिन इसके लिए आपको जेब ढीली करनी पड़ जाती है। इसलिए आज हम घर पर पिज़्ज़ा बनाना सीखेंगे। आइये सीखते हैं घर पर पिज़्ज़ा कैसे बनायें?
Table of Contents
ब्रेड पिज़्ज़ा बनाने की सामग्री व विधि (Bread Pizza Recipe)
4 लोगों के लिए ब्रेड पिज़्ज़ा बनाने की सामग्री
सामग्री | मात्रा |
ब्रेड | ३-४ पीस |
सूजी | १ कटोरी |
दूध | १ कप |
शिमला मिर्च | १/२ कप बारीक़ कटा हुआ |
हरी मिर्च | १ चम्मच बारीक़ कटा हुआ |
प्याज | १/२ कप बारीक़ कटा हुआ |
स्वीट कॉर्न | २ चम्मच उबले हुए |
टमाटर | २ चम्मच बारीक़ कटा हुआ |
पत्ता गोभी | १/२ कप बारीक़ कटा हुआ |
घी | २ चम्मच |
नमक | स्वादानुसार |
काली मिर्च | २ चम्मच |
मोजरेला चीज | १ कप कसा हुआ |
टमाटर सॉस | २ चम्मच |
ब्रेड पिज़्ज़ा बनाने की विधि (Bread Pizza Banane ki Vidhi)
- १ बाउल (कटोरा) दूध व सूजी मिला कर १५ मिनट के लिए रख दें। ध्यान रहे सूजी में उतना दूध डालें की सूजी अच्छी तरह से दूध में भीग जाये।
- अब इसमें शिमला मिर्च, टमाटर, प्याज, पत्तागोभी, हरी मिर्च, काली मिर्च, नमक व स्वीटकॉर्न डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- ३ – ४ ब्रेड की किनारी निकल कर उसके ऊपर इस मिश्रण को फैलाएं और ऊपर से मोजरेला चीज डाल दें। (यहां पर आप ब्राउन या वाइट दोनों तरह के ब्रेड का इस्तेमाल कर सकती हैं)
- अब आप मिक्रोवेब में तवे को थोड़ी देर तक गर्म करें और उसके बाद तवे पर अच्छी तरह से घी को फैला दें। (आप तवे को गैस पर भी गर्म कर सकती हैं)
- घी लगाने के बाद ब्रेड को तवे पर रखें और धीमी आंच में पकाएं जबतक की चीज अच्छे से पिघल न जाये।
- अब आप पिज़्ज़ा को त्रिकोण शेप में काट लें और गर्मागर्म पिज़्ज़ा का आनंद लें।
यह भी पढ़ें :-पनीर टिक्का बनाने की विधि
पिज़्ज़ा बेस बनाने की सामग्री व विधि (Pizza Base Recipe)
२ लोगों के लिए पिज़्ज़ा बनाने की सामग्री
सामग्री | मात्रा |
पिज़्ज़ा बेस | १ पिज़्ज़ा |
पनीर | १/४ कप कसा हुआ |
प्याज | १/२ कप पतले लच्छेदार |
पत्तागोभी | १/२ कप बारीक़ कटी हुयी |
मोजरेला चीज | १/२ कप |
चिली फ्लैक्स | १/२ चम्मच |
स्वीटकॉर्न | १/४ कप उबले हुए |
शिमला मिर्च | १/४ कप बारीक़ कटी हुयी |
काली मिर्च | १ चम्मच |
सेजवान सॉस | १/४ कप |
टमाटर सॉस | १/४ कप |
तेल | १ चम्मच |
नमक | स्वादानुसार |
नींबू का रस | १ चम्मच |
यह भी पढ़ें :- घर पर मोदक कैसे बनायें
तवे पर पिज़्ज़ा बनाने की विधि (Tawa Pizza Recipe)
- सबसे पहले कढ़ाई में तेल को गर्म करें और उसमे प्याज डालें।
- प्याज हल्का सुनहरा हो जाने पर उसमे शिमला मिर्च दाल दें।
- इसे तेज आंच पर पकाएं और २ मिनट के बाद स्वीटकॉर्न, काली मिर्च और नमक डाल दें।
- अब इसमें १/२ चम्मच शेजवान सॉस, १ चम्मच टमाटर सॉस और १/२ चम्मच चिली फ्लैक्स मिलाएं।
- इसके बाद अब मोटा तवा गर्म करें और पुरे तवे पर अच्छे से तेल लगा दें।
- अब तवे पर पिज़्ज़ा बेस को रखें और ३०-४० सेकेण्ड बाद बनाई गयी सब्जी का मिश्रण पिज़्ज़ा पर फैला दें।
- मिश्रण को अच्छी तरह से फ़ैलाने के बाद उस पर चीज व पनीर डाल दें।
- इसे ढककर माध्यम आंच पर इतनी देर तक पकाएं की चीज पिघल जाये।
- अब इसे प्लेट में निकल लें और तिकोने आकर का काट लें। गरमा गरम पिज़्ज़ा का आनंद लें।
[…] Also Read – इस तरह घर पर ही बनाइये पिज़्ज़ा […]