बात चॉकलेट की हो या चॉकलेट बिस्किट की बच्चों को यह दोनों चीजें बहुत पसंद होती हैं। और फिर अगर केक की बात हो तो ये बात तो सभी को पता है कि हम सभी को चॉकलेट केक बहुत पसंद है। चाहे बर्थडे पार्टी हो या फिर एनीवर्सरी आजकल केक काटकर सेलिब्रेट करने का जमाना है। जहां कुछ लोग क्रीम वाले केक का ऑर्डर करते हैं वहीं ज्यादातर लोग अब केक चॉकलेट को ऑर्डर करना पसंद करते हैं।
Also Read – झटपट बनाएं स्वादिष्ट पोहा रेसिपी
आज हम आपको घर पर ही ओरियो बिस्किट से चॉकलेट बनाना सिखाएंगे। यह बिल्कुल ही आसान है और बहुत ही कम समय में आसानी से घर पर भी बनाया जा सकता है। क्यों न आज छुट्टी के दिन घरपर बच्चों के साथ चॉकलेट केक का आनंद लिया जाए।
ओरियो चाकलेट केक बनाने के लिए सामग्री
सामग्री | मात्रा |
ओरियो बिस्किट | 2 पैकेट |
चीनी पाउडर | 1 बड़ा चम्मच |
बेकिंग पाउडर | 1/2 चम्मच |
दूध | 1 कप |
घी | 1 चम्मच |
क्रीम | सजाने के लिए |
Also Read – इस तरह घर पर ही बनाइये पिज़्ज़ा
ओरियो चॉकलेट केक बनाने की विधि – Oreo Biscuit Chocolate Cake Recipe
- सबसे पहले बिस्किट को ब्लेंडर में क्रश कर लें।
- इसमे दूध और चीनी पाउडर मिला लें और अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब जिस बर्तन में आप केक को बनाना चाहते हैं उसमें घी अच्छे से लगा लें।
- अच्छी तरह से घी लगाने के बाद बने हुए बिस्किट के पेस्ट को बर्तन में रख दें।
- इसके बाद बर्तन को ओवन में रख कर 25 मिनट तक पकायें।
- अगर आप कुकर में बना रही हैं तो भी 25-30 ही लगेंगे।
- इसके बाद केक को बर्तन से बाहर निकल ले।
- अब केक के ऊपर क्रीम को सजा दें।
इतना करने के बाद आपका ओरियो केक तैयार है। अब आप इसको बच्चों के सर्व करें और आनंद लें।