Table of Contents
सुबह उठ के टहलना – Walking For Weight Loss
टहलना वजन घटाने के लिए सबसे आसान एक्सरसाइज है। अगर आप अपना वजन घटाना चाहते हैं तो सुबह टहलना आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। जानकारों की माने तो आपके वजन के हिसाब से लगभग 1.5 किमी चलने से 100 कैलोरी बर्न होती है। अगर आप पेट के आसपास की चर्बी यानी की बेली फैट को कम करना चाहते हैं तो चलना आपको काफी फायदेमंद हो सकता है।
टहलने के लिए आपको किसी भी अतिरिक्त चीजों की आवश्यकता नहीं होती है। अगर आप टहलना चाहे तो अपने आसपास के क्षेत्र या फिर अपने घर की छतों पर भी टहल सकते हैं। अगर आप 30 मिनट भी तेज चलते हैं तो इससे आपकी कैलोरी जलेगी और आपको वजन कम करने में सहायता मिलेगी। विशेषज्ञों के मुताबिक, तेज चलकर आप सामान्य तौर पर 1 घंटे में 371 कैलोरी तक कम कर सकते हैं।
दौड़ने से कम होगा वजन – Running For Weight Loss
दौड़ना वजन कम करने के लिए एक लोकप्रिय एक्सरसाइज है। यह एक कार्डियो एक्सरसाइज भी है। जिस तरह से टहलने या फिर चलने के लिए किसी भी चीज की जरूरत नहीं होती है। ठीक उसी प्रकार दौड़ने के लिए भी आपको किसी भी अन्य उपकरण की कोई आवश्यकता नहीं होती। आप जब चाहे जहाँ चाहे अपनी इच्छा व सुविधा के हिसाब से दौड़ सकते हैं।
दौड़ने के लिए आप अपने सुविधा के अनुसार बेस रन, लॉग रन, इंटरवेल रन जैसी अलग अलग शैलियों का उपयोग कर सकते हैं।
अगर आप अपना वजन घटाना चाहते है, तो आप जितना कैलोरी उपभोग करते हैं उससे अधिक आपको जलाने की आवश्यकता होती है। किसी भी अन्य व्यायाम के मुकाबले दौड़ने से अधिक कैलोरी की खपत होती है। इसका सबसे बड़ा कारण है की, जब आप दौड़ते हैं तो विभिन्न प्रकार की मांशपेशियां एक साथ काम करती हैं।
अध्ययन से पता चलता है की दौड़ने से पेट की चर्बी को कम किया जा सकता है। और इसके लिए आपको अपने आहार में भी किसी तरह से बदलाव करने की कोई जरूरत नहीं है।
साइकिलिंग से घटाएं वजन – Exercise Cycle for Weight Loss
वजन कम करने के लिए तमाम एक्सरसाइज में से साइकल चलाना भी एक अच्छा विकल्प है। और इसकी सबसे खास बात यह है की इससे आपको इस बात का एहसास नहीं होता कि, आप कोई एक्सरसाइज कर रहे हैं।
एक रिसर्च कि मानें तो आपको वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज के माध्यम से 2000 कैलोर जलनि चाहिए। और अगर आप नियमित रूप से साईक्लिंग करते है तो इससे हर घंटे लगभग 300 कैलोरी बर्न होती है। आप जितना ज्यादा साइकल चलेंगे उतना ज्यादा कैलोरी बर्न करेंगे।
और जितना ज्यादा कैलोरी बर्न होगी आपके शरीर से उतना है फैट कम होगा। लेकिन इसके लिए आपको जरूरी है कि हेल्दी डाइट लेते रहें।
- साईकिल चलने से आप कैलोरी तो बर्न करेंगे ही, साथ ही आप अन्य कई तरह कि गंभीर बीमारियों से भी बचे रहेंगे।
- साईकिल चलाकर ह्रदय से जुडी बीमारियां, स्ट्रोक, डाइबिटीज और डिप्रेशन से बचे रह सकते हैं।
- इससे आप मानसिक स्वास्थ्य रोग जैसे अवसाद, तनाव और चिंता को कम किया जा सकता है।
तैर कर घटाएं अपना वजन – Swimming For Weight Loss
अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो तैराकी भी एक अच्छा व्यायाम माना जाता है। तैरने से तेजी से कैलोरी खर्च होती है जो की वजन कम करने में काफी मददगार होती है। अगर आप समान्य तरीके से भी स्वीमिंग करते हैं तो भी आपकी कैलोरी तेजी से बर्न होती है। तैरने के दौरान आपका तनाव भी कम हो जाता है। अगर आप ठंडे पानी में तैर रहें है तो और भी तेजी से कैलोरी जलती है।
इंटेंस स्विमिंग और स्ट्रोक्स से लगभग आधे घंटे में 600 कैलोरी तक कम हो सकती है। स्वीमिंग करने के कई तरिके होते हैं। और स्वीमिंग करने में मेहनत भी बहुत लगती है। लेकिन आप धीरे धीरे इसका अभ्यास कर सकते हैं। यह वजन को कम करने का एक अच्छा व्यायाम माना जाता है।
जम्पिंग जैक्स कर घटाएं अपना वजन – Jumping Jacks for Weight Loss
अगर आपके पास समय की कमी है और आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो, जम्पिंग जैक्स आपके लिए एक बेहतरीन एक्सरसाइज है। आपको इसके लिए सिर्फ 20 मिनट निकलने हैं। जम्पिंग जैक करने के लिए आप शुरुआत 40 – 50 से करें और जब आपकी आदत हो जाये तो आप इसे बढाते रहें।
जम्पिंग जैक आपकी मांसपेशियों को भी आराम पहुंचाएगा और इससे आपका बेली फैट भी कम होगा। लेकिन इसको करने के लिए आपको कुछ सावधानियां भी बरतनी होगी –
- इस बात का अवश्य ख्याल रखें की आप जिस सतह पर कूद रहे हैं वह मजबूत होनी चाहिए। नहीं तो आपको चोट लग सकती है या फिर मोच भी आ सकती है।
- ढीले कपड़े पहन कर ही यह एक्सरसाइज करें। इससे आपको सुविधा रहेगी।
- अपने जूतों का चुनाव सही प्रकार से करें अन्यथा आपको तकलीफ हो सकती है। जम्प करते समय आपके तलवे जमीन या सतह से सही प्रकार से छू सकें और आपके घुटनों पर किसी तरह का दबाव न हो।
रस्सी कूदने से कम होगा वजन – Skipping Rope for Weight Loss
अगर आप कम समय में वजन कम करना चाहते हैं, तो रस्सी कूदना भी आपके लिए एक सही विकल्प हो सकता है। अगर फिटनेस के एक्सपर्ट की राय माने तो 15 से 20 रस्सी कूद कर 200 से 250 कैलोरी घटाया जा सकता है। जब आप रस्सी कूदते हैं तो आपको इससे कई तरह के लाभ मिलते हैं। और रस्सी कूदना आप एक खेल की तरह इसको एन्जॉय कर सकते हैं।
रस्सी कूदने के फायदे
- अगर आप प्रतिदिन नियमित रूप से 10 मिनट भी रस्सी कूदते हैं तो इससे आपके ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है।
- रोजाना रस्सी कूदने से दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।
- बच्चों को रस्सी कूदने से उनकी लम्बाई बढ़ती है।
- रस्सी कूदने से हड्डीयाँ मजबूत होती हैं और घुटनों के दर्द कम होता है।
- नियमित रूप से रस्सी कूदने से तनाव कम होता है।
वजन कम करने के लिए पुश-अप्स करें – Push-up for Weight Loss
पुश अप्स एक बहुत ही अच्छा एक्सरसाइज है आपकी फिटनेस के लिए। अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो यह आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। अगर आप वजन न भी कम करना चाहें तो भी यह आपकी फिटनेस के लिए एक अच्छा एक्सरसाइज है। इससे आपका बल्ड सर्कुलेशन अच्छा होता है।
इसे भी पढ़ें :- रोजाना पिएं जीरा पानी, तेजी से घटेगा वजन – Benefits of jeera water
अगर आप लगातार पुशअप करते हैं नियमित रूप से तो इससे आपका वजन कम होगा। यह एक ऐसी एक्सरसाइज है जिसे कोई भी कर सकता है। इससे चेस्ट, शोल्डर, बाइसेप्स, ट्राइसेप्स, एब्स और आपकी टांगे मजबूत होती हैं। यह आपकी अपर बॉडी के लिए एक बहुत ही अच्छा एक्सरसाइज है।
पुशअप करने से वेटलॉस के अलावा भी कई अन्य फायदे होते हैं-
- आपकी बॉडी फ्लेक्सिबल होती है।
- ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है।
- मांशपेशियों को मजबूती मिलती है।
- टेस्टोस्टेरॉन बढ़ता है (सेक्स पॉवर)।
- ह्रदय स्वस्थ रहता है।
- आपका शरीर बलशाली, स्वस्थ और सुंदर दिखता है।
रोज सुबह योगा करें – Yoga Exercise for Weight Loss
अगर आप जिम नहीं जाना चाहते हैं तो आप योग करके भी अपना वजन आसानी से घटा सकते हैं। योग करने में सबसे अच्छी बात ये है कि, आपको किसी भी इक्विपमेंट की कोई आवश्यकता नहीं होती है। योग आप कहीं भी कर सकते हैं।
योग करने से आपका वजन तो कम होता ही है साथ ही साथ आपका स्वास्थ्य भी उत्तम रहता है। इस लेख में हम आपको कुछ योगासन बताएंगे जिससे आप अपना वजन कम कर सकते हैं।
चक्रासन
चक्रासन एक ऐसा योगासन है जिससे आप अपना वजन आसानी से कम कर सकते हैं। इससे स्पाइन से लेकर पेट तक खिंचाव पड़ता है। और चक्रासन करने से पेट कम होता है।
चक्रासन के फायदे
- चक्रासन के नियमित रूप से अभ्यास करने से तनाव कम होता है।
- आँखों की रोशनी तेज होती है।
- पाचन तंत्र और प्रजनन अंगों को मजबूत बनाता है।
- पेट की अतिरिक्त चर्बी को कम करता है।
- हाथ पैर और पीठ की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।
नौकासन
नौकसन वजन घटाने के लिए एक अच्छा आसन है और इसके नियमित रूप से अभ्यास करने से आपका पाचनतंत्र मजबूत होता है। नौकसन करने के कई तरह से फायदे होते हैं।
नौकसन के फायदे
- नौकसन से पेट और साइड की चर्बी घटती है।
- यह हैमस्ट्रिंग की मांशपेशियों के लिये फायदेमंद आसान है।
- पेट की मांशपेशियों को फायदा होता है।
- डायबिटीज की समस्या कम करने में मददगार होता है।
- रीढ़ की हड्डी, कमर और गर्दन के लिए फायदेमंद होता है।
वीर भद्रासन
वीरभद्रासन करके भी वजन को कम किया जा सकता है। इसके दो लेवल हैं-
- वीरभद्रासन 1
- वीरभद्रासन 2
वीरभद्रासन 1 को बिगिनर लेवल माना जाता है और वीरभद्रासन 2 को एक्सपर्ट या एडवांस लेवल कहा जाता है। वजन कम करने के साथ ही इस आसन के भी अन्य फायदे होते हैं।
वीरभद्रासन 1 के फायदे
- वीरभद्रासन करने से छाती, फेफड़ों, कंधे, गर्दन में खिंचाव आता है।
- कंधो, हाथों, और पीठ की मांशपेशियों को मजबूत बनाता है।
- वीरभद्रासन का अभ्यास करने से सायटिका में आराम मिलता है।
- जांघ, टखने और पिंडलियों को मजबूती मिलता है।
वीरभद्रासन 2 के फायदे
- उपरोक्त दिए गए सभी लाभ इस योगासन के करने से मिलते हैं।
- शरीरिक सहनशक्ति मजबूत होती है।
- पेट के अंगों को मजबूत बनाता है।
- कमर दर्द से राहत मिलती है।
- मांशपेशियों को मजबूत बनाने में सहायक होता है।
पेट के पास का फैट कम करने के लिए हूला हूप करें – Do Hula Hoops to Reduce Belly Fat
हूला हूप एक ऐसी एक्सरसाइज है जो एकदम बच्चों के खेल जैसा है। लेकिन यह एक ऐसी एक्सरसाइज है जो आपके पतली कमर और लचकदार कमर के सपनों को पूरा करने में आपकी मदद करेगा।
इसे भी पढ़ें :- वजन घटाने के उपाय – Weight Loss Tips in Hindi
हूला हूप करने से आपके पेट और पेट के आसपास जमा चर्बी कम होती है। यह वजन कम करने के लिए एक अच्छा व्यायाम है जिसे आप बच्चों के साथ खेल कर भी कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज को करने से आपके हिप्स की चर्बी कम होती है। और हिप्स को आकर्षक बनाने में मदद करता है।
हूला हूप के फायदे
- हूला हूप करने से आपकी कमर पतली होती है।
- इससे हिप्स का फैट कम होता है।
- वजन कम होने के साथ ही आपके मशल्स/मांशपेशियां भी मजबूत होती हैं।
- आपकी बॉडी को फ्लेक्सिबल बनाता है।
- हूला हूप को नियमित रूप से करने तनाव कम होता है।
खेल भी एक अच्छा व्यायाम है – Sport is also a good Exercise
खेलना भी एक अच्छा व्यायाम है। अगर रोज सुबह या शाम को नियमित रूप से कोई भी ऐसा खेल जिसमे की आपको फिजिकली मेहनत करना होता है, खेलें तो इससे भी आप अपने वजन पर कंट्रोल कर सकते हैं। जैसे की आप क्रिकेट, वॉलीवाल, फुटबाल, टेनिस ऐसे खेल का आनंद लें तो आपका फिटनेस अच्छा बना रहता है।
खेलने के कई फायदे होते हैं।
- आपका मनोरंजन हो जाता है।
- आप अपने लोगों के साथ समय व्यतीत कर लेते हैं।
- आपका फिजिकल वर्कआउट/व्यायाम हो जाता है।
- आपका स्वास्थ्य अच्छा रहता है।
- आपके अंदर टीम वर्क की भावना उत्पन्न होती है।
- खेलने से तनाव कम होता है।
- जब आप मन से खेल रहे होते है आप खुश होते हैं।
- खेलने से भाईचारा बढ़ता है।
- जब बड़े लोग खेल रहे होते हैं तो बच्चे भी उनसे इंस्पायर होते हैं और वे भी आपको देखकर खेलते हैं। इस प्रकार से बच्चों का भी स्वास्थ्य अच्छा रहता है।
नोट :- इस लेख में दी गयी जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारियों से ली गयी है। जो की सिर्फ जानकारी उपलब्ध कराने के लिए है। इसे उपयोग करने से पहले एक बार किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह जरूर लें। यदि आप इस टिप्स का उपयोग कर रहे हैं तो अपने अनुभव जरूर साझा करें। जिससे की और सभी पाठक को सटीक जानकारी प्राप्त हो सके।
Team : myhealth.thequizpro.com