इंसान कैसा भी हो लेकिन जब एकबार मोटापे का शिकार हो जाता है तो सबसे पहले उसका पेट निकल आता है। पेट की चर्बी घटाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। लेकिन अगर आप सही तरीका अपनाए तो थोड़ा आसानी से पेट कम किया जा सकता है।
वैसे तो वजन घटाने के कई सारे तरीके हैं। लेकिन अगर एक्सरसाइज करके आप वजन घटाने की सोच रहे है तो आपको सही एक्सरसाइज का चुनाव करना चाहिए। कुछ एक्सरसाइज ऐसे होते हैं जो पूरी बॉडी का वर्कआउट करते हैं। लेकिन कुछ ऐसे एक्सरसाइज होते हैं जो सिर्फ आपके पेट को टारगेट करते हैं। आज हम बात करेंगे की एक्सरसाइज से बेली फैट कैसे कम करें। पेट कम करने की एक्सरसाइज-
Table of Contents
साइकिल क्रंच – bicycle crunch
साईकिल क्रंच करने से भी बेली फैट कम होता है और शरीर लचीला होता है। क्रंच करने से आपके कमर के आसपास की चर्बी कम होती है। इससे मांशपेशियां भी मजबूत होती हैं। बेली फैट को कम करने के लिए यह एक अच्छी एक्सरसाइज है।
साईकिल क्रंच करने का तरीका
- सबसे पहले पीठ के बल जमीन पर लेट जाएँ।
- अपने दोनों हाथों की अंगुलियों को आपस में फंसते हुए सर के पीछे रख लें।
- दोनों पैरों को एकसाथ जमीन से ऊपर उठा लें।
- अब दाएं पैर को ऊपर उठाते हुए मोड़ें और अपने सर को ऊपर उठा कर बाएं हाथ की कोहनी से दाएं पैर को छूने का प्रयास करें। लेकिन इस समय आपका बायां पैर एकदम सीधा रहना चाहिए।
- ठीक यही प्रक्रिया अब बाएं पैर के साथ दोहराइये और दाहिने पैर को सीधा रखिये।
- इस प्रक्रिया को दोहराते रहिये।
स्टारफिश क्रंच – starfish crunch
- सबसे पहले जमीन पर लेट जाइये।
- अपने हाथों और पैरों को इस तरह से फैलाइये की X की आकृति बन जाये।
- अब अपने दाहिने हाथ के अंगुलिये से बाये पैर के अंगूठे को छूने का का प्रयास करें।
- फिर धीरे धीरे वापस X की पोजीशन में लेट जाएँ।
- अब बाएं हाथ से दाएं पैर को छुएं।
- ध्यान रहे की आपका हाथ और पैर मुड़ना नहीं चाहिए।
- इस प्रक्रिया को दोहराते रहें।
प्लैंक – planck
प्लैंक एक्सरसाइज पेट और कूल्हे की चर्बी को कम करने के लिए बहुत ही कारगर मन जाता है। अगर आप 6 पैक एब्स बनाना चाहते हैं, तो यह एक्सरसाइज आपके सपनों को पूरा करने में आपकी मदद करेगी। इसलिए अगर आप जिम में जाएँ तो हर ट्रेनर अपने स्टूडेंस से प्लैंक एक्सरसाइज जरूर करवाता है। आइये जाने की प्लैंक कैसे करते हैं-
प्लैंक करने के तरीके
- सबसे पहले जमीन पर पेट के बल लेट जाएँ और पुश अप के पोजेशन में आ जायें।
- अपने दोनों हाथों पर शरीर का पूरा भार डालें।
- शरीर को एकदम सीधा रखें तथा पेट को ढीला न करें।
- गर्दन सीधी रखकर जमीन की तरफ देखें।
- धीरे धीरे साँस लेते रहें।
- जितना देर आप सहन कर सकें उतनी देर तक इसी पोजीसन में रुकें।
सीटेड नी टक्स – seated knee tucks
महिलाओं को पेट की समस्या ज्यादा होती है। लेकिन महिलाएं इस बात को बिलकुल भी नहीं चाहती की उनका पेट बाहर निकले और कोई उन्हें मोटी कहे। कई बार पेट निकलने से आजकल के मॉर्डर्न ड्रेस पहनने में बिलकुल भी अच्छे नहीं लगते। इसलिए अगर आप अपने पेट को फ्लेट रखना चाहती हैं तो इस एक्सरसाइज को ट्राई कर सकती हैं इससे आपको निश्चित ही फायदा मिलेगा।
सीटेड नी टक्स करने के तरीके
- सबसे पहले फर्श पर योगा मैट बिछा कर उसपर बैठ जाएँ।
- अपने दोनो हाथों को अपने हिप्स के पीछे रखें।
- अब अपने ऊपरी शरीर से और जमीन से 45 डिग्री का कोण बनाएं।
- अपने दोनों पैरों को एकसाथ जमीन से थोड़ा सा ऊपर उठायें और मोड़ कर साइन तक लाएं।
- सीने तक लाने के बाद पैरों को सीधा फैलाएं लेकिन जमीन से न टच करने दें।
- इस प्रक्रिया को दोहराएं।
रोल अप्स – roll ups
रोल आप करके आप अपने पेट को आसानी से कम कर सकते हैं। खास कर यह महिलाओं के लिए बहुत अच्छा एक्सरसाइज मन जाता है। अगर आप अपने पेट को फ़्लैट रखना चाहते हैं तो इसका नियमित रूप से अभ्यास करते रहें।
रोल अप करने का तरीका
- सबसे पहले जमीन पर योगा मैट को बिछा कर उसपर लेट जाएँ।
- अपने पैर को सीधा रखें और हाथों को सर पर रखें।
- अब पैर की अंगुलियों तक पंहुचने के लिए धीरे धीरे अपने शरीर को C कर्व में रोल करें।
- थोड़ी देर इसी पोजीशन में रुकें और वापस धीरे धीरे पहले की पोजीशन में लेट जायँ।
- इस प्रक्रिया को दोहराते रहें।
- अगर आपको इससे कोई समस्या आ रही है तो जबरदस्ती न करें।
हूला हूप्स – hula hoops
हूला हूप को आप एक खेल की तरह खेल सकते हैं। यह पेट की चर्बी को कम करने का एक अच्छा एक्सर्साइज़ है। इसे करने से आपके पेट और हिप्स की चर्बी कम होती है और कमर पतली होती है। यह आपको एक कला में भी माहिर बना सकता है। क्योंकि हूला हूप सभी लोग नहीं खेल पाते हैं।
हूला हूप करने का तरीका
- इसके लिए आप थोड़ा टाईट कपड़े पहन लें क्योकि अगर ढीले कपड़े पहनेगे तो यह कपड़ों में फस जायेगा।
- हूला हूप को निचे रखें और अपना दोनो पैर इसके अंदर रखकर इसमें खड़े हो जाएँ।
- अब इसे अपने दोनों हाथों से पकड़ें और कमर तक लेकर आएं।
- हूप को अपने हाथों से घुमाएं और अपने कमर को सर्कुलर मूव करना शुरू करें।
- हूप को अपने कमर से घूमते रहें।
नोट :- इस लेख में दी गयी जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारियों से ली गयी है। जो की सिर्फ जानकारी उपलब्ध कराने के लिए है। इसे उपयोग करने से पहले एक बार किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह जरूर लें। यदि आप इस टिप्स का उपयोग कर रहे हैं तो अपने अनुभव जरूर साझा करें। जिससे की और सभी पाठक को सटीक जानकारी प्राप्त हो सके।
Team : myhealth.thequizpro.com